मातम में बदली शादी की खुशियां, अचानक सिलेंडर फटने से दुल्हन की मां की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 8 May 2019

मातम में बदली शादी की खुशियां, अचानक सिलेंडर फटने से दुल्हन की मां की मौत

शाहजहांपुर। बेटी की शादी मे विदाई के बाद खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से बङा हादसा हो गया। जिसमे बेटी की मां की जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना थाना सदर बाजार के पैना खुर्द सुन्दर नगर गांव की है। यहां के रहने वाले सतीश की बेटी की बीती रात बारात आई थी। रात भर शादी में खुशियां मनाने के बाद सुबह सतीश और उसकी मां मंजू ने बेटी अल्का को विदा कर दिया। उसके बाद घर के मेहमानों के लिए घर के अंदर सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। जिसके बाद घर के अंदर चीखपुकार मच गई।

आसपास रहने वाले लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को घर से बाहर लाया गया। एंबुलेंस को फोन किया गया। उसके बाद झुलसे हुए 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दुल्हन बनी बेटी की मां मंजू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दस लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। डाक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि अस्पताल में झुलसे हुए 11 लोगों को लाया गया है। जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। दस लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad