मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए उलेमाओं से वार्ता कर रहे राजनाथ सिंह- बीएमएमएस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए उलेमाओं से वार्ता कर रहे राजनाथ सिंह- बीएमएमएस

लखनऊ। बहुजन मुस्लिम महासभा ने के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाली मोहम्मद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शेख ताहिर सिद्दीकी ने यूपी प्रेसक्लब में सक साझा प्रेसवार्ता के दौरान कहा है कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति एवं झूठे राष्ट्र प्रेम के खिलाफ लखनऊ लोकसभा के मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को वोट करें।

उन्होंने कहा कि संगठन ने लखनऊ के अंदर कई दिनों तक सर्वे किया। जिससे पता चला कि आचार्य को अमन पसंद लाखों हिंदू मतदाताओं और महिलाओं युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। एक शांत सी सुनामी आचार्य के नाम पर लखनऊ में आई हुई है। इससे घबराकर भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम उलेमाओ से पहली बार वार्तालाप कर समर्थन देने को कह रहे हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मुस्लिम प्रेम भी यह साबित करता है कि उनकी हालत पतली है। भाजपा आचार्य को हराने के लिए पूरा तंत्र एवं षड्यंत्र लगा रही है। दुष्प्रचार कर उनकी लोकप्रियता घटाने में लगी हुई है। रोजगार, उद्योगों, चिकित्सा, महिला सुरक्षा आदि क्षेत्रों में मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड एकदम शून्य है। जिससे वह मुद्दों पर राजनीति न करके सांप्रदायिकता झूठे राष्ट्र प्रेम एवं भय डर की राजनीति करने पर उतारू है। अपनी हार देख भारत में हो रहे चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री कर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad