गिरावट के साथ बन्द हुआ शेयर बाजार,निफ्टी 11712 के स्तर पर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

गिरावट के साथ बन्द हुआ शेयर बाजार,निफ्टी 11712 के स्तर पर

नई दिल्ली।कारोबारी सत्र में हफ्ते के आखिरी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 38,963 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के साथ 11,712 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 50 की बात करें तो 25 हरे और 25 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें निफ्टी का मिडकैप 0.04 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.17 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुआ है।
दिन का कारोबार खत्म होने पर निफ्टी ऑटो 0.57 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.42 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 1.13 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 1.89 फीसद की गिरावट, निफ्टी मेटल 0.14 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.76 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियलिटी 1.57 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।
सुबह के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 34 अंकों की तेजी के साथ 39,015 के स्तर पर और निफ्टी 2 अंकों के उछाल के साथ 11,726 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 33 हरे, 15 लाल और 2 बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.42 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.29 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। गौरतलब है कि गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 50 अंकों की गिरावट के साथ 38981 के स्तर पर और निफ्टी 23 अंक टूटकर 11,724 के स्तर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों का हाल: आज के कारोबार में प्रमुथ एशियाई बाजारों ने मिली-जुली शुरुआत की है। सुबह के 9 बजकर 11 मिनट पर जापान का निक्केई 0.22 फीसद की गिरावट के साथ 22258 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.52 फीसद की तेजी के साथ 3078 पर, हैंगसेंग 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 29886 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.64 फीसद की गिरावट के साथ 2198 पर कारोबार कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad