लखनऊ। जानकीपुरम थाना के एसआई पवन कुमार पटेल और विजय प्रताप शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी कर भवानी चौराहा सब्जी मंडी से जुआ खेलते समय मनीष कुमार गुप्ता पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम बर्रा सराय थाना टड़ियावां जिला हरदोई हालपता-मुर्गामण्डी के पास थाना जानकीपुरम, मो. जीशान पुत्र मो. शकील निवासी ग्राम अहमदपुर थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी हालपता-किराये का मकान से. 6 जानकीपुरम विस्तार थाना जानकीपुरम, पुष्कर उर्फ छोटू पुत्र मोहनलाल गौतम निवासी ग्राम निम्तापुर थाना सदना जिला सीतापुर हालपता-किराये का मकान 3/912 थाना जानकीपुरम, शैलेन्द्र पाल पुत्र सियाराम निवासी ग्राम रमुआपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर हालपता-से.- 3 किराये का मकान जानकीपुरम विस्तार थाना जानकीपुरम और अरुण राजपूत पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम खरगापुर जागीर थाना जानकीपुरम को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ 2670/-रुपया, ताश के 52 अदद पत्ते व जामातलाशी से 380 रुपया नकद बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Post Top Ad
Friday, 3 May 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment