लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में ससुराल वालों पर एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, हरीश चंद्र राजवंशी निवासी तेलीबाग ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंजली रानी की 6 मई 2018 को विमलेश कुमार निवासी ग्राम दौलतपुर मलिहाबाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 2 मई रात करीब 11:00 बजे ससुराल वालों में पति विमलेश कुमार, जुगलेश कुमार, विपिन कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, वीर कुमार रेखा, वीर कुमार की पत्नी, उमाशंकर ने एक राय होकर उसकी पुत्री को पहले मारा पीटा और आग लगा कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment