बहराइच। यूपी के बहराइच जिला में देर रात बारात से लौट रहे युवक की बाइक गन्ना लदी ट्राली में घुस गई। इस हादसे में दूल्हे के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टंडवा अल्पी मिश्र के मजरा रामप्रसाद पुरवा निवासी नकछेद के पुत्र की शादी थी। जिसकी बारात गुरुवार की शाम जरवल कस्बा गई थी, जहां शादी, द्वारपूजा व जयमाल आदि निपटाकर बारातियों ने भोजन किया। इसके बाद दूल्हे के भाई 25 वर्षीय प्रवेश उर्फ जग्गू अपने साथी तखवा निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र बाबू के साथ रात लगभग 2 बजे वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में बहराइच- लखनऊ हाईवे पर पारले चीनी मिल के निकट लगी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का भीषण जाम लगा हुआ था। गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ये बाइक सवार घुस गए, जिसमें दूल्हे के सगे भाई प्रवेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया।

No comments:
Post a Comment