10 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 9 June 2019

10 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन अत्यधिक क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बन्ध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने की सलाह है। दुर्घटना से बचें।

वृषभ राशिफल— आज के दिन की शुरुआत भय और चिन्ता के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूर्ण न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। फ़िज़ूल खर्च से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपके हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे एवं उनमें सफलता भी मिलेगी। नौकरी-धंधे की जगह अनुकूल परिस्थति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उच्चपदाधिकारियों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपकी मानसिक वृत्ति नकारत्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर से संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों से विवाद होंगे। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की ओर न मुड़ने की सलाह है।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की ओर से आपको उपहार मिलेगा। धन का लाभ होगा।

कन्या राशिफल— आज परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। माता के साथ अनबन होगी, या उनकी तबियत खराब हो सकती है। ज़मीन, मकान तथा वाहन की खरीददारी या इनसे सम्बंधित दस्तावेज़ी कार्य करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

तुला राशिफल— आज आपके परिवार में आनन्द और उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति प्राप्त होगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें व वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशिफल— आज बिना विचारे साहस करने के प्रति चेतावनी है। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विधाओं के प्रति आकर्षण होगा।

धनु राशिफल— आज के दिन आप परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनन्द में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। भागीदारी से लाभ होगा।

मकर राशिफल— आज का दिन आपका शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेटदर्द से हैरानी हो सकती है। आकस्मिक धनखर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। ज़रूरी न हो तो आज यात्रा को टालें।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप सांसारिक बातों को भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सलंग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्मय विधाओं और गहरी चिन्तनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है।

मीन राशिफल— आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी व धैर्यपूर्वक निर्णय लें। शत्रुपक्ष आपकी कमज़ोरियों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक बनें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad