वर्ल्ड कप 2019: भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम आमने-सामने, रोहित-धवन ने की अच्छी शुरुआत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 9 June 2019

वर्ल्ड कप 2019: भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम आमने-सामने, रोहित-धवन ने की अच्छी शुरुआत

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 20 साल बाद लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने हैं। ​मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस विश्व कप में यह भारत का दूसरा जबकि ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 15 रनों से शिकस्त दी थी।

03:51 PM: भारत ने 11वें ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बना लिए हैं। धवन 28 और रोहित 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने इस ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए।

03:49 PM: 10वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 41-0 है। शिखर धवन 27 और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुल्टर नाइल के इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

03:44 PM: भारत ने 9वें ओवर की समाप्ति तक बिना किसी विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 10 और शिखर धवन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। पैट कमिंस के इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने।

03:39 PM: आठवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 36-0 है। आठवें ओवर में पहली बॉलिंग चेंज पर नाथन कुल्टर नाइल गेंदबाजी के लिए है। इस ओवर में शिखर धवन ने तीन चौके जड़े। नाइल के इस ओवर में 14 रन बने। धवन 24 और रोहित 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:30 PM: सातवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 22-0 है। पैट कमिंस के इस ओवर में सिर्फ 1 रन बन सका।

03:27 PM: छठे ओवर की समाप्ति पर भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। रोहित 9 और शिखर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:22 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 18/0 है। रोहित शर्मा 7 और शिखर धवन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टार्क और ​कमिंस ही गेंदबाजी कर रहे हैं।

03:18 PM: भारत ने चौथे ओवर की समाप्ति पर 11 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क फिलहाल गेंदबाजी कर रहे हैं।

03:15 PM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर  9-0 है। रोहित शर्मा 6 और शिखर धवन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। पैट कमिंस के इस ओवर में ये दोनों बल्लेबाज सिर्फ 1 1 सिंगल ले सके।

03:11 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं। मिशेल स्टार्क के इस ओवर में नाथन कुल्टर नाइल ने स्क्वायर लेग पर रोहित शर्मा का एक कैच छोड़ दिया।

03:04 PM: पहले ओवर की समाप्ति पर भारत ने 2 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

50 PM: ऑस्ट्रेलिया ने 1975 से 2018 के बीच केनिंग्टन ओवल मैदान पर 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैचों में उसे जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

02:45 PM: भारत और ऑस्ट्रेलिया ‘द ओवल’ मैदान पर इससे पहले सिर्फ एक बार 4 जून 1999 को एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। विश्व कप के उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 77 रनों से मात दी थी। 1974 से 2017 के बीच भारत ने केनिंग्टन ओवल मैदान पर कुल 15 वनडे मैच खेले हैं , जिसमें 5 मैचो में उसे जीत और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच के लिए दोनों देशों की टीमें :

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा।

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या,  भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad