मुलायम सिंह यादव संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी-2 में भर्ती | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 21 June 2019

मुलायम सिंह यादव संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी-2 में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया है। आज दिन में उनको करीब 12:00 बजे संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी-2 में भर्ती कराया गया।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। बीते करीब दो महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव को इसी बीच आज दिन में संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी टू में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर्स की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। करीब 45 मिनट की जांच के बाद उनको वापस घर भेजा गया है। मुलायम सिंह यादव का इन दिनों शुगर लेवल तथा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। जिसका नियमित अंतराल पर चेकअप होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad