भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने आवास विकास कार्यालय पर किया प्रदर्शन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 10 June 2019

भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने आवास विकास कार्यालय पर किया प्रदर्शन

लखनऊ। वृन्दावन योजना से प्रभावित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (हिन्द)के बैनर तले सेक्टर 9 स्थित आवास विकास कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया, किसान अपनीअधिग्रहित जमीन के बदले मिले विकसित प्लाटो को किसानों के नाम करने में कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार, और हीलाहवाली का आरोप लगा रहे थे।जब कोई सक्षम अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया तो प्रथम तल स्थित संपत्ति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन (हिन्द)के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया वृन्दावन योजना क्षेत्र में जो निर्माण वर्ष-2002 के पूर्व के बने है,उनके समायोजन हेतु सर्वे कराया गया, किन्तु अभी तक समायोजित नही किया गया। किसानों को नये आवंटन तब तक न किये जाएं,जब तक उस सेक्टर से मिलने वाले भूखण्ड का,सम्पूर्ण विकास न हो जाये। सूरज यादव का कहना था कि सेक्टर5 के में किसानों को प्लाट आवंटित कर दिए गए, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया,सेक्टर 5के को जोड़ने वाली रोड का निर्माण कार्य अविलम्ब कराया जाए। किसानों द्वारा आवास विकास वृन्दावन योजना में धरने की सूचना के बाद उप आवास आयुक्त सहदेव प्रसाद मिश्र ने किसानों से ज्ञापन लिया,और समस्याओं के जल्दी निस्तारण का भरोसा दिलाया।अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि अगर आवास आयुक्त किसानों की अनदेखी से बाज नहीं आये तो किसान बड़ी पंचायत कर आवास विकास का घेराव कर कार्य बाधित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad