इन चीजों का दान कर सकता है आपके जीवन को बरबाद, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये चीज दान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 21 June 2019

इन चीजों का दान कर सकता है आपके जीवन को बरबाद, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये चीज दान

आपने अपने घर के बड़ों से यह तो सुना और सीखा ही होगा कि अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य किया जाना चाहिए। क्योंकि हिन्दू धर्म में दान का बड़ा महत्व माना जाता हैं। इसलिए हर त्यौहार और शुभ अवसर पर दान किया जाता हैं। लेकिन दान करने से पहले यह जानना जरूरी हैं कि किस चीज का दान किया जाना चाहिए। जी हाँ, कभीकभार अनजाने में किया गया गलत चीजों का दान आपके जीवन के लिए काल बन सकता हैं और आपके लिए संकट के बादल ला सकता हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको दान करने से बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– किसी को भोजन खिलाना सबसे बडा पुण्य का काम होता है, लेकिन बासी भोजन का दान करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वाद-विवाद पैदा होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,donation,donation tips,these things donation cause a crisis in life ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, दान, दान से जुड़े नियम, वर्जित दान की चीजें, संकट का कारण बनते है ये दान

– पुराने और फटे हुए कपड़ों का दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए भूलकर भी कभी किसी को फटे कपड़े दान नहीं करना चाहिए।

– आजकल घर में प्लास्टिक की कई चीजें प्रयोग की जाती हैं, लेकिन कभी भी प्लास्टिक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की तरक्की में बाधा आती है।

– शास्त्रों में बर्तन के दान देने की मनाही है। स्टील से बने बर्तन का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,donation,donation tips,these things donation cause a crisis in life ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, दान, दान से जुड़े नियम, वर्जित दान की चीजें, संकट का कारण बनते है ये दान

– ज्योतिष के अनुसार झाडू लक्ष्मी जी को प्रिय होती है, इसलिए झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिए। झाडू दान देने से लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं। बिजनेस में नुकसान होता है और घर में रखा पैसा नहीं टिकता।

– तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है, लेकिन खराब या उपयोग किया हुआ तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं।

– धारदार या नुकीली चीजों को दान में देना आपके लिए अशुभ हो सकता है। ऐसा करने से सुख और शान्ति में कमी आती है और घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad