घर में आर्थिक तंगी की वजह हो सकता है इस तरह का वास्तु दोष, हमेशा रखें इन बातों का ध्यान हो जाएँगे मालामाल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 26 June 2019

घर में आर्थिक तंगी की वजह हो सकता है इस तरह का वास्तु दोष, हमेशा रखें इन बातों का ध्यान हो जाएँगे मालामाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर में कोई भी काम सही तरीक़े से नहीं हो पाता है। वास्तु दोष की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, ये नकारात्मक ऊर्जा आपके हर काम में बाधा डालती है। इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है कि आप ख़ुद के घर में रह रहे हैं या किराए के घर में। वास्तु दोष हर जगह समान रूप से काम करता है। वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति को किसी काम में सफलता नहीं मिलती है।

इसके साथ ही व्यक्ति और उसके परिवार वाले कई गम्भीर बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं। वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन आसान उपायों को अपनाकर आप आसानी से वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ ख़ास बातें हैं, जिनका ध्यान रखने पर पूरे परिवार को शुभ फल मिलने लगता है और सभी रुके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं। इससे आपका भाग्य भी खुल जाता है और आप कुछ ही दिनों में मालामाल भी हो सकते हैं।

रखें इन वास्तु नियमों का पालन:
*- घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ़-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही रात में वहाँ पर्याप्त रोशनी भी होनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का परवाह तेज़ हो जाता है।

*- घर के प्रवेश द्वार पर लकड़ी की दहलीज़ को थोड़ा ऊँचा बनवाना चाहिए। इससे बाहर का कचरा अंदर नहीं आ पाएगा। कचरे की वजह से भी वास्तु दोष बढ़ता है।

*- घर के मुख्य द्वार पर श्री गणेश की मूर्ति या स्टिकर लगाएँ। इसके अलावा आप दरवाज़े पर ॐ भी लिख सकते हैं। दरवाज़े पर शुभ चिन्ह बनने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

*- घर के नैतृत्य कोण यानी दक्षिण-पक्षिम दिशा में कभी भी अँधेरा नहीं रखना चाहिए। वहीं घर के वायवय कोण में तेज़ रोशनी वाले बल्ब नहीं जलाने चाहिए।

*- जितना हो सके घर में शांति बनाए रखें। घर में अशांति होने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है। घर में लड़ाई-झगड़े करते रहने से वास्तु दोष भी बढ़ता है।

*- घर के आस-पास अगर कोई सूखा या ठूँठ पेड़ हो तो उसे तुरंत काट दें। इसकी वजह से भी वास्तु दोष बढ़ता है।

*- जीवन की सभी परेशानियों से बचने के लिए सूर्योदय से पहले जागकर स्नान करें और सूर्यदेव को जल चढ़ाएँ।

*- घर में प्रतिदिन सुबह-शाम मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्रों के जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

*- प्रतिदिन सुबह-शाम खाना खाने से पूर्व गाय और कुत्ते के लिए अलग से रोटी निकाल देनी चाहिए।

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad