भाजपा सांसद परेश रावल का ट्वीट: भारत के महानतम फुटबॉलर थे जवाहरलाल नेहरू ! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 October 2017

भाजपा सांसद परेश रावल का ट्वीट: भारत के महानतम फुटबॉलर थे जवाहरलाल नेहरू !

भाजपा सांसद परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, ‘अंडर 17 फुटबॉल वर्ल्ड कप भारत के 6 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इन 6 स्टेडियम में से 3 का नामकरण भारत के महानतम फुटबॉलर जवाहरलाल नेहरू के नाम पर किया गया है।’
देश में फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। ये मैच देश के अलग-अलग शहरों के 6 स्टेडियम में खेले जाने हैं। इन 6 में से 3 स्टेडियम में बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल ने एक ऐसी कॉमन चीज ढूंढ निकाली, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। दरअसल, इन 6 में से 3 स्टेडियम का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर है, इसी पर परेश रावल ने तंज किया है।
गौरतलब है कि नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय इमारतों के होने को बीजेपी पहले भी मुद्दा बनाती रही है। परेश के इस ट्वीट 3800 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट और 7600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
-एजेंसी

The post भाजपा सांसद परेश रावल का ट्वीट: भारत के महानतम फुटबॉलर थे जवाहरलाल नेहरू ! appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad