
गुजरात में आदिवासी वोटर्स किसी भी पार्टी की सरकार बनने में अहम रोल निभा सकते हैं। राज्य में करीब 15% आदिवासी वोटर्स हैं। इनके लिए 26 सीटें रिजर्व हैं। हालांकि इन पर कभी भी किसी पार्टी का एकतरफा दबदबा नहीं है। वे राज्य की 182 में से 35-40 सीटों पर असर डालते हैं। बता दें कि गुजरात में असेंबली इलेक्शन के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment