
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को भारत आ रहे हैं। वे दिल्ली में ओबामा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक टाउन हॉल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। ओबामा तीन देशों (फ्रांस, भारत और चीन) के दौरे पर हैं। शनिवार को वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ओबामा ने फ्रांस में लेस नेपोलियंस समिट में हिस्सा लिया। साथ ही कुछ प्राइवेट मीटिंग भी कीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment