बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस, मॉडल और पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन आज 42 वर्ष की हो गयी. वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं. सुष्मिता का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 को हुआ. सुष्मिता के पिता सुबीर सेन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे और उनकी मां शुभरा सेन ज्वैलरी व्यवसाय से ताल्लुक रखती थीं. सुष्मिता सेन ने वर्ष 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह प्रथम चुनी गईं. मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था. आज भले ही वह 42 की हो गई हों लेकिन वह अभी तक सिंगल हैं और उनकी दो बेटियां हैं. उन्होंने साल 2000 में एक लड़की को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने रिनी रखा और अब उनकी बेटी भी 18 साल की हो गई है. इसके बाद उन्होंने 2010 में एक और लड़की को गोद लिया था. सुष्मिता ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से की लेकिन उन्हें पहचान ‘बीवी नंबर-1’ फिल्म से मिली थी.
सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं. मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था.
सुष्मिता ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म दस्तक से की. बीबी नंबर वन के लिये सुष्मिता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये सम्मानित किया गया वहीं सिर्फ तुम के लिये इसी श्रेणी में नामांकित किया गया.
सुष्मिता ने अपने करियर में लगभग हर बड़े स्टार सलमान खान, शाहरुख़ खान, गोविंदा, अक्षय कुमार, अनिल कपूर जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम किया है. सुष्मिता लास्ट टाइम फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में नजर आईं.
सुष्मिता एक सिंगल मदर हैं. दो बेटियां रेनी और अलीषा हैं. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही रेनी को गोद ले लिया था. इसके कुछ साल बाद अलीषा को गोद लिया गया.
बॉलीवुड में सुष्मिता के के दीवानों की लिस्ट में वसीम अकरम, संजय दत्त, मानव मेनन समेत कई और कई नाम शामिल रहे हैं.
सुष्मिता अपने फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती है. उनका ग्लैमर अभी भी कम नहीं लगता है. वो अब भी पहले की तरह फिट और सुंदर लगती है.
-एजेंसी
The post पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन का जन्मदिन आज, 42 वर्ष की हो गईं सुष्मिता appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment