रायपुर। Chhattisgarh के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान शहीद हो गया है।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक के वेंकन्ना शहीद हो गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा थाना से सीआरपीएफ के 150वी वाहिनी के दल को एरिया डोमिनेशन के लिए चिंतागुफा से तिमेलवाड़ा गांव की ओर रवाना किया गया था।
दल जब चिंतागुफा थाना से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर चिंतागुफा-तिमेलवाड़ा से लगे जंगल में था, तब जवान ने पैर प्रेशर बम के ऊपर पैर रख दिया। इससे बम में विस्फोट हो गया और जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रेशर बम की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक के.वेंकन्ना के दोनो पैरों में गंभीर चोट आई थी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया और उसे उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया। घायल जवान को जब यहां के एमएमआई अस्पताल ले जाया जा रहा था तब रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
Chhattisgarh पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है तथा घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज की जा रही है।
-एजेंसी
The post Chhattisgarh के सुकमा जिले में प्रेशर बम में विस्फोट से जवान शहीद appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment