मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग अपग्रेड होने के बाद भी कई लोग केंद्र सरकार के खिलाफ हैं। विपक्ष अभी भी सरकार पर निशाना साधते हुए कह रहा है कि ‘बुरे दिन’ अभी खत्म नहीं हुए लेकिन इस सबके बीच हैरान उन लोगों ने किया जो रेटिंग देने वाली एजेंसी मूडीज की जगह क्रिकेटर टॉम मूडी को उल्टा सीधा बोलने लगे।
दरअसल, वामपंथी पार्टी (CPM) के कुछ कथित समर्थकों ने रेटिंग आने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर को उल्टा सीधा बोला। वे लोग खुद को CPM पार्टी की ‘साइबर आर्मी’ का हिस्सा बता रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के चीफ कोच हैं।
एक ने लिखा कि हम कम्युनिस्ट पार्टी वाले जानते हैं कि आप लोगों ने अच्छी रिपोर्ट देने के लिए मोदी से कमीशन ली है। दूसरे ने लिखा कि 2019 में तुम्हारे मोदी को हरा दिया जाएगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे रेटिंग देने के लिए मूडी को शर्म आनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोग समझ गए थे कि यह गलत हो रहा है उन्होंने लोगों को बताने की कोशिश भी की थी कि जिन्हें वे लोग उल्टा सीधा बोल रहे हैं, उनका रेटिंग वाले मामले से कोई लेना देना नहीं है।
क्या है मूडीज: दुनिया की तीन बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक मूडीज है। दो अन्य रेटिंग एजेंसियों में फिच और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स शामिल हैं। वर्ष 1908 में मूडीज की स्थापना की गई थी। यह एजेंसी सरकारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा जारी बांड पर आधारित वित्तीय अनुसंधान करती है। इसी आधार पर वह देश की क्रेडिट रेटिंग जारी करती है। कुल मिलाकर उसकी रेटिंग के आधार पर यह तय होता है कि अमुक देश में निवेश कितना सुरक्षित है। मूडीज एएए से लेकर सी तक की रेटिंग जारी करती है। एएए सबसे बेहतर और सी सबसे खराब रेटिंग है।
-एजेंसी
The post वामपंथियों की अक्ल का नमूना: मूडीज को क्रिकेटर टॉम मूडी समझ कर देने लगे गालियां appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment