
केंद्र सरकार के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव दिनेश्वर शर्मा (61) सोमवार से कश्मीर में बातचीत का दौर शुरू करेंगे। हालांकि, इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा कि घाटी में शांति स्थापित करने के लिए उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। पर कोशिश रहेगी कि स्थाई शांति सुनिश्चित की जाए। 24 अक्टूबर को सरकार ने शर्मा को कश्मीर में बातचीत के लिए रिप्रेजेंटेटिव अप्वाइंट किया था। सरकार ने शर्मा को कैबिनेट सेक्रेटरी का दर्जा दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment