
अमेरिका में पहली बार मेयर पद के लिए एक सिख महिला को चुना गया है। भारतीय मूल की प्रीत दिदबल को कैलिफोर्निया के यूबा शहर का मेयर चुना गया है। दिदबल का चुनाव कैलिफोर्निया सिटी काउंसिल की ओर से किया गया है। वो 5 दिसंबर को इस पद के लिए शपथ लेंगी। इससे पहले भी देश में कई सिख मेयर चुने जा चुके हैं। हालांकि, दिदबल से पहले सिर्फ पुरूष सिख ही देश में मेयर रहे हैं। बता दें कि, इसी महीने 8 नवंबर को एक सिख रवि भल्ला न्यू जर्सी के होबोकेन शहर के मेयर चुने गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment