
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट शनिवार (2 दिसंबर) से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा। नागपुर टेस्ट जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। अगर टीम इंडिया आखिरी मैच जीतने या ड्रा कराने में कामयाब रही तो उसके नाम इस साल सबसे ज्यादा 4 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड होगा। बता दें कि भारत ने फिरोजशाह कोटला में खेले गए पिछले 11 में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment