
महाराष्ट्र की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मेडल देने के लिए एक सर्कुलर जारी किया। जिसमें स्टूडेंट्स के लिए कुछ शर्तों का जिक्र है। इसके मुताबिक, गोल्ड मेडल के लिए वहीं स्टूडेंट अप्लाई कर सकेंगे, जो शाकाहारी और किसी तरह के नशे के आदी नहीं हैं। पुणे यूनिवर्सिटी के इस सर्कुलर के खिलाफ स्टूडेंट आवाज उठा रहे हैं। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने कीर्तनकार 'शेलार मामा' के नाम पर गोल्ड मेडल देने का एलान किया है। रामचंद्र गोपाल शेलार उर्फ शेलार मामा एक जानेमाने योगी थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment