
पाकिस्तान सरकार वहां की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत देगी। न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए ये भी बताया है कि ये फैसला मानवता के आधार पर लिया गया है। बता दें कि जाधव इंडियन नेवी के एक रिटायर्ड अफसर हैं। पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से पिछले साल अरेस्ट किया गया था। पाक मिलिट्री ने उन्हें अशांति फैलाने और जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस पर रोक लगा दी थी। तब से यह मामला आईसीजे में ही चल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment