
यूनियन होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस सत्ता में है, वहां विकास खो जाता है। राजनाथ ने कांग्रेस पर यह आरोप कुनिहार जिले में लगाया। वो यहां अर्की असेंबली सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी कैंडिडेट रतनपाल सिंह के समर्थन में रैली कर रहे थे। इसी सीट से सीएम वीरभद्र सिंह मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। इनके लिए वोटिंग 9 नवंबर को होनी है। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment