
अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है और आपने पर्ची भी खो दी, बावजूद इसके आप आसानी से वोट डाल सकेंगे। दिल्ली इलेक्शन कमीशन में वोटर्स को गूगल से जोड़ रहा है। गूगल में उनका नाम और ऐड्रेस सब कुछ दर्ज होगा। देश में पहली बार दिल्ली से इसकी शुरुआत हुई है। फिलहाल पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे राजधानी के 5 विधानसभा क्षेत्रों पटपड़गंज, रोहिणी, बादली, मटियामहल और मालवीय नगर में शुरू किया गया है। इसे 30 नवंबर तक पूरा करने का टारगेट है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment