
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी इनिंग में एक विकेट पर 171 रन बनाए। शिखर धवन सेन्चुरी लगाने से चूक गए। उन्हें 94 रन पर शनाका ने आउट किया। लोकेश राहुल (73) और पुजारा क्रीज पर हैं। इससे पहले श्रीलंका की पहली इनिंग 294 रन पर खत्म हुई। पहली इनिंग में उसे 122 रन की लीड मिली थी। मेहमान टीम की ओर से रंगना हेराथ (67), एंजेलो मैथ्यूज (52) और लाहिरू थिरिमाने (51) ने फिफ्टी लगाई, वहीं भारत की ओर से भुवी और शमी ने 4-4 विकेट तो उमेश यादव को 2 विकेट मिले। भारत ने पहली इनिंग में 172 रन बनाए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment