CISF द्वारा जाने-माने स्कूलों को पेशेवर सुरक्षा कंसल्टेंसी सेवा देने की पेशकश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 19 November 2017

CISF द्वारा जाने-माने स्कूलों को पेशेवर सुरक्षा कंसल्टेंसी सेवा देने की पेशकश

नई दिल्ली। CISF ने बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए केवी, डीपीएस, दून और सिंधिया जैसे देशभर के जाने-माने स्कूलों को पेशेवर सुरक्षा कंसल्टेंसी सेवाओं की पेशकश दी है। गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र की हत्या के बाद यह कदम उठाया गया है। अर्धसैनिक बल ने स्कूल प्रशासन को दर्जनों पत्र लिख कर कहा है कि वह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में मदद कर सकता है जिसके लिए सेवा शुल्क लिया जाएगा। CISF पर हवाईअड्डों समेत देश में अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा होता है।
एक औसत स्कूल के लिए कंसल्टेंसी शुल्क करीब चार लाख रुपये होगा। CISF की देशभर में यह कवायद हाल ही की उस घटना के बाद हुई जिसमें गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा के छात्र की आठ सितंबर को स्कूल के बाथरूम में गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
CISF ने एक स्कूल की प्रिंसिपल को लिखे पत्र में कहा, यह महसूस किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक में हाल की दुभार्ग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर अब हमारे स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा करने की जरुरत है। आप इस बात से सहमत होंगे कि स्वस्थ और सुरक्षित माहौल हर बच्चे का अधिकार है और यह माहौल उपलब्ध कराने में स्कूलों की बड़ी भूमिका है।
जिन स्कूलों को पत्र भेजा गया है उनमें नवोदय विद्यालय समिति, दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन, स्प्रिंगडेल्स, सलवान एजुकेशन ट्रस्ट, मॉडर्न स्कूल, संस्कृति, मदर्स इंटरनेशनल, श्री राम और एपीजे एजुकेशन सोसायटी शामिल है। CISF ने मुंबई में रेयान ग्रुप ऑफ स्कूल्स, देहरादून में दून स्कूल, ग्वालियर में सिंधिया स्कूल और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में ऋषि वैली से भी संपर्क किया और ऐसे और पत्र भेजे जा रहे हैं।
CISF के महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि बल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के तौर पर यह कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इस बल ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के लिए भी ऐसी ही सुरक्षा कंसल्टेंसी दी और इसी तरह उसने कई भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
-एजेंसी

The post CISF द्वारा जाने-माने स्कूलों को पेशेवर सुरक्षा कंसल्टेंसी सेवा देने की पेशकश appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad