
कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने रविवार को मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर ट्वीट किया। लेकिन, थरूर ने इस ट्वीट के जरिए मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया- नोटबंदी एक गलती थी। बीजेपी को ये समझना चाहिए कि हमारा कैश दुनिया पर राज करता है, यहां तक कि हमारे यहां की "छिल्लर' भी मिस वर्ल्ड बन गईं। बता दें कि भारत में खुले पैसों को बोलचाल की भाषा में चिल्लर कहा जाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment