
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिन के दौरे पर चेन्नई पहुंचे। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी से मुलाकात की। दोनों के बीच चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात पर चर्चा हुई। मोदी ने केंद्र से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। इसके अलावा पीएम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम. करुणानिधि से मुलाकात करेंगे। डीएमके चीफ पिछले साल से बीमार हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment