
पैराडाइज पेपर्स में नाम सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्विटर पर ट्वीट कर अपनी ओर से सफाई दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री बनने से पहले उन्होंने डी.लाइट कंपनी छोड़ दी थी। बता दें कि 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, जयंत सिन्हा और अमिताभ बच्चन समेत 714 भारतीयों ने टैक्स हेवंस कंट्रीज में इन्वेस्टमेंट किया है। रिपोर्ट में 180 देशों को शामिल किया गया है, इसमें शामिल नामों के लिहाज से भारत 19वें पायदान पर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment