
यूनियन होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST में हाल ही में जो बदलाव किए गए हैं, उनका मकसद आम आदमी को फायदा पहुंचाना है। राजनाथ ने कहा कि जीएसटी के रेट्स में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कहा था। बता दें कि पहले 28% टैक्स ब्रैकेट में 228 आइटम्स थे। इनमें से 178 आइटम्स पर टैक्स घटाकर उन्हें 18% के स्लैब में लाया गया है। इसके अलावा कई और आइटम्स के टैक्स घटाए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment