
नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके पहले उन्होंने ब्लॉग लिखकर सरकार के इस फैसले से हुए फायदे गिनाए। बता दें कि पिछले साल 8 नवंबर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट चलन से बाहर करने का एलान किया था। तब केंद्र की ओर से कहा गया था कि ये फैसला कालेधन, जाली करंसी और टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। उधर, कांग्रेस नोटबंदी को फेल बताती रही है और बुधवार को 'काला दिवस' मनाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment