मथुरा। एक बार फिर भाजपा द्वारा सिन्धी समाज की उपेक्षा किए जाने पर सिन्धी पंचायत ने रोष व्यक्त किया हैं।
सिन्धी पंचायत के प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि पंचायत ने मथुरा नगर निगम के वार्ड 42 से सीट के लिए भाजपा को आवेदन दिया था, जिसमें भाजपा चयन कमेटी ने पंचायत द्वारा नामित सदस्य सुदामा खत्री की पत्नि को टिकट देने का वादा किया,
किन्तु भाजपा द्वारा जारी पार्षद लिस्ट में सिन्धी पंचायत द्वारा नामित सदस्य का नाम न देखकर समाज को ठेस पहुंची हैं।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के जिलाध्यक्ष रामचंद्र खत्री और सिन्धी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी की अध्यक्षता में होली गेट स्थित पूजा मार्केट में हुई आवश्यक बैठक में पंचायत ने भाजपा द्वारा की गयी अनदेखी पर रोष व्यक्त किया गया।
भाजपा के प्रति भारी आक्रोश के चलते भाजपा के नामित प्रतिनिधि एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सुदामा खत्री ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है, वहीं आगामी बैठक में पंचायत नई रणनीति तय कर बड़ा फैसला ले सकती हैं।
भाजपा द्वारा सिन्धी समाज की उपेक्षा किये जाने पर नारायणदास लखवानी, रामचंद्र खत्री, सुनील पंजवानी, सुदामा खत्री, चंदनलाल आडवानी, बसंत मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, झामनदास नाथानी, अशोक अंदानी, लीलाराम लखवानी, जीवतराम चंदानी, जितेन्द्र लालवानी, किशन भाटिया, पीताम्बर रोहरा, बेबू, सुरेश, कंहैया खत्री, प्रदीप, किशोर इसरानी आदि ने भी रोष व्यक्त किया हैं।
The post भाजपा से खफा हुआ सिन्धी समाज, Party छोड़ने का निर्णय appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment