Justice कर्णन जेल से रिहा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

Justice कर्णन जेल से रिहा

कोलकाता। अदालत की अवमानना के अपराध में 6 महीने जेल में रहकर कलकत्ता हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ Justice सीए एस कर्णन बुधवार को प्रेसिडेंसी जेल से रिहा हो गए। उन्हें 20 जून को गिरफ्तार किया गया था।

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति सीएस कर्णन को छह महीने पहले अवमानना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सजा सुनाई थी। आज सीएस कर्णन जेल से रिहा हो गए हैं। कर्णन गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक महीने तक पुलिस के साथ आंख मिचौली खेलते रहे थे।

हालांकि 20 जून को उन्हें तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया था। कर्ण की रिहाई से पहले उनकी पत्नी बड़े बेटे के साथ पहुंच गई थी। कर्णन की पत्नी सरस्वती चेन्नई के एक कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर है। वे पिछली बार डेढ़ महीने पहले कर्णन से जेल में मिली थीं।

बता दें कि बीती नौ मई को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में कर्णन को छह महीने की सजा सुनाई थी। उससे पहले भ्रष्टाचार व उत्पीडऩ के मुद्दे पर Justice कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट से महीनों लंबी लड़ाई लड़ी थी। -एजेंसी

The post Justice कर्णन जेल से रिहा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad