अनियंत्रित बस ने महिला समेत कई को रौंदा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 January 2019

अनियंत्रित बस ने महिला समेत कई को रौंदा

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर शनिवार की रात एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर कई लोगों को रौंदते हुए एक विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां कई लोग घायल हो गये वहीं एक बडा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस का चालक नशे में धुत्त होकर बस को लेकर जा रहा था और तभी उसकी बस अनियंत्रित हो गई और उसने एक महिला व एक बाइक सवार को रौंद दिया और बस एक विद्युत पोल से जाकर टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना से भारी हड़कम्प व अफरा तफरी मच गई और लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। घायल लोगों को उपचार के लिए बागला अस्पताल भिजवाया गया है। इस हादसे में करीब 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad