उ.प्र. से अब हो जायेगा भाजपा का सफाया : पूर्व ऊर्जा मंत्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 January 2019

उ.प्र. से अब हो जायेगा भाजपा का सफाया : पूर्व ऊर्जा मंत्री

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी का शनिवार को लोकसभा चुनावों को लेकर गठबंधन हो जाने पर बसपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने गठबंधन पर खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि उ.प्र. से अब भाजपा का सफाया हो जायेगा।
पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने लोकसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता को निजात दिलाने के लिए हुए गठबंधन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पायेंगे और देश का अगला प्रधानमंत्री महागठबंधन से होगा तथा उ.प्र. से भाजपा साफ हो जायेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा की केन्द्र सरकार की नीतियों से आज देश की जनता परेशान और त्रस्त है तथा नोटबंदी व जीएसटी ने व्यापार की कमर तोडकर रख दी है और जनता भाजपा से खुश नहीं है लेकिन अब बसपा व सपा के गठबंधन से भाजपा नेतृत्व में हलचलें मच गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad