नीतीश कुमार से मतभेद के चलते JDU सांसद का राज्‍यसभा से इस्‍तीफा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

नीतीश कुमार से मतभेद के चलते JDU सांसद का राज्‍यसभा से इस्‍तीफा

इस्लामाबाद। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद एम. पी. वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने JDU अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए के साथ गठबंधन करने के मुद्दे पर वैचारिक मतभेद को अपने इस्तीफे की मुख्य वजह बताई है।
उन्होंने मीडियाकर्मियों को यहां बताया कि वह राज्यसभा के सभापति एम. वैंकेया नायडू को अपना त्यागपत्र भेज चुके हैं। कुमार ने कहा कि कानूनी तौर पर वह नीतीश कुमार की पार्टी के सदस्य के रूप में उच्च सदन के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन तोड़कर बीजेपी अगुवाई वाले एनडीए से गठबंधन करने के नीतीश कुमार के फैसले से सहमत नहीं है इसलिए उन्होंने अपनी संसद सदस्यता से त्यागपत्र देने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन (कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू) से अलग होने के विरोध में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की अगुवाई में कुमार सहित अन्य नेताओं ने बागी रुख अख्तियार कर लिया था। इनमें शरद और JDU के एक और सांसद अली अनवर अंसारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए नायडू पहले ही संसद सदस्यता के अयोग्य घोषित कर चुके हैं।
नीतीश कुमार की अगुवाई वाले गुट ने कुमार को JDU की केरल इकाई के अध्यक्ष पद से पहले ही हटा दिया था। चुनाव आयोग ने भी JDU के चुनाव चिह्न पर शरद गुट के दावे को खारिज कर नीतीश कुमार की अगुवाई वाले गुट को ही वास्तविक JDU बताया है। हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर वीरेंद्र कुमार ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत नहीं है। इस जीत की वजह कुछ और है। कुमार उच्च सदन में केरल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह अप्रैल 2016 में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।
-एजेंसी

The post नीतीश कुमार से मतभेद के चलते JDU सांसद का राज्‍यसभा से इस्‍तीफा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad