वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय BHU का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। BHU में छात्रों ने कई गाड़ियों के शीशे और एटीएम तोड़ दिए, तो कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए हैं। यहां तक कि मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले डीजे नाइट को लेकर BHU में बवाल हो गया था। मामले में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के बेटे आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी से गुस्साए बिड़ला हॉस्टल के छात्र बुधवार को हिसंक हो गए। बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने आगजनी की शक्ल ले ली। छात्रों को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने BHU का मुख्य द्वार कुछ देर बाद खुलवा तो लिया था लेकिन फिर भी परिसर के अंदर दाखिल नहीं हो सकी।
इससे पहले इसी साल एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के विरोध में बैठी छात्राओं पर लाठीचार्ज किए जाने से गुस्साए छात्रों ने खूब उपद्रव किया था। उसके बाद से BHU की सुरक्षा बढ़ाए जाने की तमाम बातें की गई थीं लेकिन बुधवार की घटना से उन दावों की पोल खुल गई है।
-एजेंसी
The post फिर बिगड़ा BHU का माहौल, तोड़फोड़ और आगजनी हुई appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment