
चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी केस में गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव ने जज के सामने जेल की कई दिक्कतें गिनाईं। उन्होंने कहा- साहब वहां ठंड बहुत लगती है। इस पर जज ने कहा- ठंड लगती है तो जेल में हारमोनियम, तबला बजाइए और मस्त रहिए। बता दें कि गुरुवार को इस केस में 16 दोषियों को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन बहस पूरी नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया। अब इस केस में शुक्रवार को सजा सुनाई जा सकती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment