‘बिग बॉस 11’ से एक और खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। शो में अब केवल 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें 3 सिलेब्रिटी और 3 कॉमनर हैं। जैसे-जैसे शो का फिनाले करीब आ रहा, विजेता को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। कहा जा रहा है कि सट्टेबाजों की नजरें भी इस शो पर टिकी हैं।
कहा जा रहा है कि इस शो के पीछे सट्टेबाज अब अपना पैसा बनाने में लगे हैं। वे चाहते हैं कि यह शो शिल्पा शिंदे नहीं बल्कि हिना खान या विकास गुप्ता में से कोई एक जीते।
दरअसल, कुछ ट्विटर अकाउंट का हवाला देते हुए एंटरटेनमेंट साइट पर यह बात कही गई है।
उस ट्वीट में कहा गया था, ‘शिल्पा शिंदे के फैन्स के लिए बुरी खबर है। बिग बॉस ने शिल्पा को हराने का फैसला लिया है क्योंकि मुंबई के सट्टा बाजार में बिग बॉस विनर के लिए बहुत बड़ी बेट (सट्टा) लगी है, यदि शिल्पा हारेगी तो कंपनी मालामाल हो जाएगी, यह किसी ऐसे नहीं कहा है जो इस सट्टे से जुड़ा है, प्लीज़ इस मेसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं @RealKruti101@HerdHUSH @emocraze’
हालांकि, इस ट्वीट के तुरंत बाद उस ट्वीट अकाउंट को ही डिलीट कर दिया गया।
इसके अलावा भोजपुरी ऐक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी भी इस शो और कंटेस्टेंट्स पर कुछ सीरियल आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है, ‘बिग बॉस में सट्टा मार्केट का बेटिंग रेट्स: हर 100 रुपए में से 30-35 रुपए शिल्पा पर, 25 रुपए हिना खान पर, 20 रुपए विकास पर और 15 रुपए लव त्यागी पर लगा है। मुझे किस पर लगाना चाहिए? सट्टेबाज चाहते हैं कि शिल्पा हार जाएं ताकि वे ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमा सकें।’
उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ‘सट्टाबाजार में बिग बॉस विनर पर 900 करोड़ का दांव लगा है। सट्टेबाज विकास गुप्ता या हिना खान का जिताना चाहते हैं और चाहते हैं कि शिल्पा शो हार जाएं, क्योंकि इससे उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा।’
ऐक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस शो के पीछे मार्केट का बड़ा रैकेट है।
-एजेंसी
The post बिग बॉस विनर पर लगा है 900 करोड़ का दांव! appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment