Triple Talaq bill को संसदीय समिति के पास भेज सकती है मोदी सरकार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 4 January 2018

Triple Talaq bill को संसदीय समिति के पास भेज सकती है मोदी सरकार

नई दिल्ली। Triple Talaq bill को संसदीय समिति के पास भेजा जा सकता है, सरकार और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा होने के बाद खबर आ रही है कि अब इसे संसदीय समिति के पास भेजा जा सकता है।

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में Triple Talaq bill पर सरकार और विपक्ष में खूब हंगामा हुआ। एक ओर कांग्रेस इस विधेयक को संसदीय समिति में भेजने पर अड़ी है, वहीं सरकार इस बिल को संसदीय समिति में भेजने से इनकार कर रही है। राज्यसभा में इसी बात पर सरकार और विपक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ और इसके चलते राज्‍यसभा शुक्रवार तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक उच्च सदन में तीन तलाक पर विपक्ष की सहमति नहीं बनने पर अब केंद्र सरकार इसे एक संसदीय समिति के पास समीक्षा के लिए भेजने के लिए राजी हो गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार के इस कदम के बाद अब यह बिल राज्यसभा में भी पास हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अब पहले समिति का गठन किया जाना होगा, और फिर वह समिति विधेयक की समीक्षा कर बिल में बदलावों को लेकर सुझाव देगी।

सेलेक्ट कमेटी की मांग पर अड़ा विपक्ष
लोकसभा में यह बिल पास हो चुका है, तब विपक्ष ने भी सरकार का साथ दिया था लेकिन राज्यसभा में आते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का रुख बदल गया है।
विपक्ष अपने इस रुख पर कायम है कि बिल में तमाम खामियां हैं और उसको सलेक्ट कमेटी के पास भेजी जाने की सख्त जरूरत है।

दरअसल शीतकालीन सत्र 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। उससे पहले सरकार को जरूरी जीएसटी संशोधन बिल भी पास कराना है, जो लोकसभा में पास हो चुका है।

सरकार Triple Talaq bill को किसी भी हालत पर पास करवाना चाहती है क्योंकि इसके पास सिर्फ 2 दिनों का समय है।

– एजेंसी

The post Triple Talaq bill को संसदीय समिति के पास भेज सकती है मोदी सरकार appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad