शहर के दिल पर बनेगा फ्लाई ओवर, पहुंचे इंजीनियर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 January 2018

शहर के दिल पर बनेगा फ्लाई ओवर, पहुंचे इंजीनियर

मेरठ। मेरठ में विकास का पहिया घूम गया है। शहर का दिल कहे जाने वाले बेगमपुल चैराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए गुरुवार को सेतु निगम के इंजीनियरों की टीम पहुंची। आज गाजियाबाद के विशेषज्ञों की टीम ने 20 फुट गहराई से मिट्टी के सैंपल लिया। लेबर क्वार्टर और मैटेरियल का काम शुरू हो जाएगा। महज 330 दिन में इस फ्लाईओवर को तैयार कर बेगमपुल से हर 24 घंटे में गुजरने वाले औसतन पौने दो लाख लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने का अभियान शुरू हो गया है लेकिन व्यापारी इस फ्लाई ओवर का विरोध करने का ऐलान कर दिया है।
कमिश्नर डा.प्रभात कुमार ने बुधवार को ही बेगमपुल पर फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। सेतु निगम के इंजीनियरों की टीम ने शिवाजी चौक से आकाश गंगा तक डिजाइन के मुताबिक मौका-मुआयना किया।

बेगमपुल शहर का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला चौराहा है। अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी की 2012 की रिपोर्ट के अनुसार यहां से हर घंटे सात हजार 61 वाहन गुजरते हैं। आसपास आबूलेन, पीएल शर्मा रोड, लालकुर्ती जैसे हॉट मार्केट होने के चलते यहां वाहनों के साथ पैदल गुजरने वाले लोगों का भारी दबाव है। इसी को देखते हुए कमिश्नर डा. प्रभात कुमार ने करीब छह महीने पहले बेगमपुल पर फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट तैयार कराया। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जेपी राणा, इंजीनियर एसके अग्रवाल, जेई योगेश कुमार ने विस्तृत अध्ययन के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की। बुधवार को कमिश्नर के सामने बेगमपुल फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का प्रजेन्टेशन हुआ। कमिश्नर ने कुछ संशोधन के साथ इसे मंजूरी दे दी। जीरो माइल शिवाजी चौक से आकाश गंगा शोरूम, सोतीगंज मोड़ तक करीब 699.90 मीटर की लंबाई में यह फ्लाईओवर बनेगा। शुक्रवार को गाजियाबाद से विशेषज्ञों की टीम आकर मिट्टी के सैंपल लेगी। 31 दिसम्बर 2018 तक फ्लाईओवर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

 

बेगमपुल व्यापार संघ ने किया फ्लाई ओवर के विरोध का ऐलान
शहर का दिल कहे जाने वाले बेगमपुल चौराहे को जाममुक्त बनाने के लिए शुरू होने जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का बेगमपुल व्यापार संघ ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने कहा कि यहां पर फ्लाई ओवर के निर्माण की नहीं, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किए जाने की जरूरत है। कहा कि औचित्यहीन पुल बनाने से अच्छा है कि इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड के प्रस्ताव को मूर्त रूप दिया जाए। व्यापारियों ने ऐलान किया कि किसी भी सूरत में फ्लाईओवर का निर्माण नहीं होने देंगे।

बेगमपुल पर फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर बेगमपुल व्यापार संघ पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक बेगमपुल स्थित वैरायटी स्टोर पर हुई। इसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष राजेश सिंघल और संचालन महामंत्री पुनीत शर्मा ने किया। इसमें व्यापारियों ने बेगमपुल पर फ्लाईओवर के निर्माण के औचित्य पर सवालिया निशान लगाए। कहा कि बेगमपुल बाजार (हापुड़-गढ़ रोड साइट) में कभी जाम नहीं लगता। इस तरफ का ट्रैफिक सुगमता के साथ साइड से निकल जाता है। व्यापारियों ने कहा कि जाम की समस्या मात्र चौराहे पर है, जिसकी वजह टेम्पो, ई-रिक्शा आदि है। यदि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए तो फ्लाईओवर की कोई जरूरत नहीं है। बैठक में रतन सहगल, मुकुल सिंघल, अनिल मित्तल, निरंजन शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सचदेवा, सहमंत्री राजा, करन खन्ना, पकंज, दीपक अग्रवाल, सौरव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad