मां का शव देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ीं जाह्नवी-खुशी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 28 February 2018

मां का शव देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ीं जाह्नवी-खुशी…

मुंबई। जाह्नवी और खुशी ने जैसे ही मां का शव देखा दोनों अम्मा अम्मा कहती हुईं रो पड़ीं। बाद में सोनम कपूर ने दोनों को किसी तरह संभाला। मालूम हो कि श्रीदेवी की मौत के समय उनकी दोनों बेटियां उनके पास नहीं थीं। श्रीदेवी के निधन के 72 घंटे बाद मंगलवार रात 10 बजे उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा। एयरपोर्ट से उन्हें लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स घर ले जाया गया। श्रीदेवी की दोनों बेटियां पहले अनिल कपूर के घर पर थीं लेकिन जैसे ही उन्हें मां के शव के आने की खबर मिली दोनों अपने घर पहुंचीं।

जानें, किस कलर साड़ी में लिपटकर जाएंगी सुहागन श्रीदेवी…

अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। करीब 2 बजे से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी जो यहां से होती हुई विले पार्ले स्थित पवनहंस मुक्तिधाम पहुंचेगी। यहां करीब 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मरने के बाद शरीर पर इसलिए लगाया जाता है ये लेप, श्रीदेवी को भी लगा…

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन हेमा मालिनी तब्बू सलमान खान अजय देवगन कैटरीना कैफ सुभाष घई अरबाज खान ट्विंकल खन्ना ईशा देओल, अक्षय खन्ना सलमान खान सुष्मिता सेन उर्वशी रौतेला सरोज खान इम्तियाज अली जयाप्रदा सहित कई सेलेब्स पहुंच चुके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad