
विवाद उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं कपिल के पुराने साथी बार-बार उन्हें बीमार बता रहे हैं कपिल की सेहत को लेकर अब एक ताजा अपडेट सामने आया है इन दिनों कपिल शर्मा दवाइयों के हैवी डोज पर हैं कहा जा रहा है कि वो एक दिन में करीब 23 गोलियां खा रहे हैं। अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों मुसीबत में हैं उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है
अपने खिलाफ बने माहौल की वजह से वे भारी तनाव में हैं जिसके चलते वे काफी परेशान हैं इसका असर उनकी सेहत निजी जिंदगी और काम पर पड़ रहा है।
कपिल को अपने नए शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ का फॉर्मेट पसंद नहीं आ रहा है कपिल लगातार शूटिंग कैंसल कर रहे हैं ऐसे में चर्चा है कि चैनल ने कपिल के शो को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है वहीं कॉमेडियन के बिहेवियर को देखते हुए फैमिली टाइम के प्रोड्यूसर उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की सोच रहे हैं।
प्रोड्यूसर हेमंत रुप्रेल और रंजित ठाकुर कपिल के साथ अपना करार खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं वहीं सोनी चैनल कुछ हफ्ते रुककर चीजों को देख रहा है एक हफ्ते बाद चैनल कपिल के शो के बारे में कोई फैसला लेगा।
कपिल शर्मा से जुड़े विवाद पर सुनील ग्रोवर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा कपिल को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए उनकी फैमिली को भी उनका ध्यान रखना चाहिए मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे।
इससे पहले कपिल की एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस का बयान सामने आया था प्रीति ने कपिल की मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की कहा था अगर इन सबके पीछे कपिल ही हैं तो फिर मुझे उनके मानसिक संतुलन को लेकर काफी चिंता है उनकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों में काफी खराब हो गई है मैं उसे यह कहना चाहती हूं कि उसे छोड़ दो, जाने दो और उसे रिहेब सेंटर लेकर जाओ और उस आदमी को जीने का एक मौका दो।
BARC के 14वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है इस बार टॉप-10 लिस्ट में कई टीवी शोज ने जोरदार वापसी है जैसे शक्ति ये है मोहब्बतें और ये रिश्ता क्या कहलाता है अर्बन रेटिंग में दिव्यांका त्रिपाठी के शो ये है मोहब्बतें ने तीसरी पोजिशन हासिल की है वहीं स्टार भारत की पांचाल बहुओं ने टीआरपी में फिर से टॉप-5 में जगह बनाई है इसके अलावा और कौन से शोज टॉप-5 की लिस्ट में शुमार होकर दर्शकों की पहली पसंद बने चलिए जानते हैं।
रेटिंग में हमेशा की तरह जीटीवी का पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य लिस्ट में टॉप पर है शो में दिखाए जा रहे नए ट्विस्ट और टर्न्स ऑडियंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
दूसरे नंबर पर कुंडली भाग्य ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है लिस्ट में यह शो अक्सर पहले या दूसरे नंबर पर रहता है। तीसरे नंबर पर पांचाल बहुओं ने कमाल का कमबैक किया है छठी बहू के आने से शो और भी मजेदार हो गया है दर्शक इन बहुओं की सास के साथ मस्ती भरी नोकझोंक को खूब पसंद कर रहे हैं।
पांचवें नंबर पर सोनी पल का क्राइम शो CID है कई सालों बाद भी ये शो लोगों में अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है। छठे नंबर पर स्टार प्लस का हिट शो ये है मोहब्बतें है शो को अर्बन रेटिंग में तीसरा स्थान मिला है इशिता-रमन के रिश्ते का तानाबाना दर्शकों के बीच हिट है।

No comments:
Post a Comment