
मेष राशि- आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। प्यार, मेलजोल में इज़ाफा होगा। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ ज़रूरत से ज़्यादा सख़्ती से पेश आएँ। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है।
वृष राशि- लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें।
मिथुन राशि- अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।
कर्क राशि- आज के दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि- आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
कन्या राशि- आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
तुला राशि- अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है।
वृश्चिक राशि- आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।
धनु राशि- आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
मकर राशि- आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें।
कुम्भ राशि- आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
मीन राशि- बंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। सं

No comments:
Post a Comment