आयोग ने आचार्य मामले का लिया संज्ञान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

आयोग ने आचार्य मामले का लिया संज्ञान

पूनम सिन्हा पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी से जुड़ा आॅडियो क्लिप प्रकरण

लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने लखनऊ से कांगे्रस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम से जुडेÞ एक कथित मामले का संज्ञान ले लिया है। बता दें कि आचार्य प्रमोद द्वारा सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को लेकर किए गए अमर्यादित टिप्पणी से जुड़ा एक आॅडियो क्लिप आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। वहीं इससे पहले जब एक महिला पत्रकार ने उक्त मामले को लेकर कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में इससे जुड़ा सवाल आचार्य से पूछा तो वो उन पर भड़क उठे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके पश्चात पूनम सिन्हा और महिला पत्रकार के साथ की गई अमर्यादित टिप्पणी से जुड़ा पूरा प्रकरण आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं रविवार को जब जनपथ स्थित निर्वाचन कार्यालय सभागार में मीडिया ने उक्त प्रकरण के तहत की गई कार्रवाई के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सवाल किया। इसके जवाब में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीडीआर तिवारी ने कहा कि आॅडियो क्लिप मिली है और उसकी पूरी रिपोर्ट मंगायी गई है, वहीं आगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि जो भी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित संवैधानिक कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad