7 मई दिन मंगलवार को श्रीचंद बारात घर में आयोजित होगा सम्मेलन
हरदोई।ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीश चंद्र बारात घर निकट कंपनी गार्डन में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन 7 मई दिन मंगलवार को किया जाएगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक केशव मोहन मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान व जो संस्थाएं ब्रह्म समाज के द्वारा समाज सेवा करती आ रही हैं उन्हें भी सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ से भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुंबई से फिल्म कलाकार नवीन शर्मा एवं वृन्दावन से बालव्यास भागवताचार्य शिवानंद उपस्थित रहेंगे।हरदोई शहर के सबसे वरिष्ठ ब्राह्मण व पूर्व विधायक लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
आज की प्रेस वार्ता में आयोजक नीरज अवस्थी, मुनि मिश्रा, अवधेश पाठक,उत्तम मिश्रा, योगेश मिश्रा, अभिनव शुक्ला, मनु मिश्रा, देवब्रत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment