लखनऊ। गोसाईगंज इलाके में पहाड़ नगर गांव के पास इन्दिरा नहर में शनिवार को मिले दो किशोरों के शवों की शिनाख्त रविवार को ग्वारी गांव निवासी सूरज यादव (14) व अनुज सिंह (15) के रूप में हुई। दोनों की गुमशुदगी गोमतीनगर थाने में शुक्रवार को दर्ज की हुई थी। गोमती नगर पुलिस के मुताविक सूरज यादव के पिता अशोक यादव व अनुज सिंह की माँ उर्मिला सिंह ने बताया था कि़ दोनो एक की मोहल्ले में रहते है। उपरोक्त दोनों 3मई की शाम बाइक से टहलने निकले थे। जो वापस नही लौटे। गोमती नगर इंस्पेक्टर के अनुसार शुक्रवार को दोनो के लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली गई थी। लेकिन शनिवार को अर्धनग्न अवस्था में दोनों किशोरों के शव गोसाईगंज इलाके में मिले। मर्चरी पहुचकर दोनो के परिवारीजनों शवों की शिनाख्त की। बच्चों के शव बरामद होनेपर परिजनों के हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। गोसाईगंज के पहाड़ नगर गांव के पास शनिवार को मिले दो किशोरों के शवों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों की माने तो दोने के सर पर चोट लगने व पानी में डूबने के कारण मौत हुई। जिसके बाद परिजनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। सूरज अपनी बाइक लेकर अनुज के साथ शनिवार को टहलने निकला था दोनों के शव गोसाईगंज इलाके में इंदिरा नहर से पानी में मिले लेकिन उनके ऊपर के कपड़े और सूरज की बाइक गायब है। सूरज के पिता अशोक यादव बताते है कि काफी खोज बीन के बाद भी बाइक नही मिली। नहाते वक्त हादसा होता तो बाइक व कपड़े नहर के किनारे बरामद होते।बाक्स- बंद चल रही नहर25 अप्रैल से इंदिरा नहर में पानी नही छोड़े जाने के कारण नहर में पानी बहुत ही कम है कहीं कहीं तो सूखी पड़ी है। पानी में बहाव न होने के कारण लोगों शव कही से बहकर भी नही आ सकते। सूत्रों की माने तो शवो को ठिकाने लगाने व बाइक लूटने की घटना हो सकती है। और डूबने से मौत दिखया गया। लेकिन बाइक व कपड़े न मिलने से हत्या का शक गहराता जा रहा है।
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
नहर से मिले किशोर के शवों की हुई शिनाख्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment