हरदोई- सफाई कर्मी के हत्यारोपी पति पत्नी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

हरदोई- सफाई कर्मी के हत्यारोपी पति पत्नी गिरफ्तार

हरदोई -3 मई को हुई सफाईकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार,उसकी हत्या लेनदेन के चलते की गई थी।इसके साथ ही आरोपी युवक को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध हैं। लिहाजा दोनों पति-पत्नी ने मिलकर सफाईकर्मी को मौत के घाट उतार दिया और शव को फेंक दिया था।दो दिन पूर्व जनपद सीतापुर के भकुरहा गांव के रहने वाले जग्गू (50 साल) का शव थाना टडियावां इलाके के गोपामऊ कचनारी मार्ग पर बरामद किया गया था। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे।इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया था।जानकारी देते विजय कुमार राना, सीओ सिटी ने बताया कि जग्गू टडियावां थाना क्षेत्र के कचनारी गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गया था।वहीं उसकी हत्या कर दी गई।मृतक की पत्नी का आरोप था कि उसके पति का गुड्डू नामक शख्स से लेनदेन को लेकर विवाद था।पुलिस ने गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, गुड्डू और उसकी पत्नी ने जग्गू की हत्या की थी। गुड्डू को शक था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक के अवैध संबंध हैं। पति-पत्नी ने मिलकर जग्गू की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।पुलिस ने रुपयों के लेनदेन और अवैध संबंधों के शक के कारण हत्या करने वाले दोनों दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गुड्डू को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध हैं इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad