एक बार फिर दरोगा ने पीडि़त से वसूले मोटी रकम, जानिए कितना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

एक बार फिर दरोगा ने पीडि़त से वसूले मोटी रकम, जानिए कितना

लखनऊ। राजधानी में एसएसपी कलानिधि नैथानी के लाख सकती के बाद भी घूसखोरी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी तरह घूसखोरी का एक मामला मोहनलालगंज का सामने आया है। जहां पर दरोगा गोविन्द नारायण पांडे ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पीडि़त से 2500 रूपये की मांग की। पीडि़त ने सुलह करने के चक्कर में जैसे-तैसे 2 हजार रूपये दरोगा गोविन्द नारायण को दे दिए। पीडि़त से उन्होंने कहा 500 और दे दो, लेकिन पीडि़त ने कहा प्राईवेट नौकरी वाले हैं सर, प्लीज 500 खर्चा-पानी के लिए रहने दीजिए। वहीं इस लेन-देन के सिलसिले के दौरान सिसेंडी चौकी के दरोगा की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी खूब वायरल हो रही है। जिसमे वह पीडि़त से 2500 रूपये की मांग कर रहे हैं। यह पूरा मामला मोहनलाल गंज क्षेत्र के सिसेंडी चौकी का है। जहां आए दिन दरोगा लोगों की मज़बूरी का फायदा उठाकर उनसे मोटी रकम ऐठते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad